बीड़ी कामगारों का सामाजिक-आर्थिक विकास

राष्ट्रीय विमर्श, जबलपुर, मध्य प्रदेश 25-26 जुलाई 2023

पैरवी बिहार और मध्य प्रदेश में महिला बीड़ी श्रमिकों के मानवाधिकारों की रक्षा और जीवन स्तर में बेहतरी के लिए काम करती रही है। बिहार के जमुई, बांका और समस्तीपुर जिला और मध्य प्रदेश के जबलपुर में करीब 350 परिवारों के साथ उनकी सामाजिक सुरक्षा, आजीविका के वैकल्पिक अवसर, संगठन और सामूहिक नेतृत्व के मुद्दे पर काम कर रही है। इसी क्रम में बिहार और मध्यप्रदेश के साथियों के साथ जबलपुर में बीड़ी कामगारों  के  सामाजिक- आर्थिक विकास के मुद्दे पर  दो दिवसीय विमर्श का  आयोजन किया गया।  इसमे पहला दिन बीड़ी श्रमिकों के से जुड़े मुद्दे जैसे उनके रोजगार की चुनौतियाँ एवं समाधान, संगठन एवं मजदूर यूनियन, स्वास्थ्य पर प्रभाव, वैकल्पिक रोजगार के अवसर एवं चुनौतियाँ और आगे की गतिविधियों पर चर्चा हुई। दूसरे दिन बिहार के साथियों  ने जबलपुर के पारसवाड़ा और मोहरिया बस्ती का भ्रमण किया और वहाँ के बीड़ी श्रमिकों, ठेकेदारों और अन्य स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनके मुद्दे और उनकी परिस्थिति को समझने का प्रयास किया गया।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट