किसान दुनिया की आबादी का एक बड़ा हिस्सा हैं। किसानों और ग्रामीण परिवारों की समृद्धि और बदलाव को बेहतर बनाने के प्रयास आज दुनिया की सबसे बड़ी चुनौती है। किसानों, विशेष रूप से छोटे और सीमांत, और पारिवारिक
किसानों की स्थिरता न केवल दुनिया की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि टिकाऊ विकास के कई अन्य लक्ष्यों के हासिल करने के लिये भी यह जरूरी है। कृषि और खाद्य, टिकाऊ विकास के कई अन्य लक्ष्यों के साथ जुड़ा हुआ है, जैसे- गरीबी उन्मूलन (एसडीजी 1), स्वास्थ्य (एसडीजी 3), शिक्षा (एसडीजी 4), महिला सशक्तिकरण (एसडीजी 5), जल और स्वच्छता (एसडीजी 6), समुचित कार्य (एसडीजी 8), असमानता (एसडीजी 10), एससीपी (एसडीजी 11), जलवायु परिवर्तन(एसडीजी 13) और पृथ्वी और स्थायी स्थलीय प्रणाली पर जीवन (एसडीजी15) आदि…

