छिंदवाड़ा जिले में स्कूल ड्रॉपआउट बच्चों की स्थिति पर परिचर्चा
पैरवी, नई दिल्ली और सत्यकाम जन कल्याण समिति, छिंदवाड़ा द्वारा 'मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में स्कूल से ड्रॉपआउट बच्चों की स्थिति' विषय पर 31 जुलाई को छिंदवाड़ा में एक विमर्श का आयोजन किया गया, जिसमें छिंदवाड़ा जिले में स्कूल से ड्रॉपआउट बच्चों की स्थिति पर किए गए तथ्यान्वेषण की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। वक्ताओं ने बच्चों के शाला छोड़ने की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए इसके कारणों और समाधान की दिशा में उठाए जा सकने वाले कदमों पर चर्चा की। तथ्यान्वेषण रिपोर्ट साझा करते हुए रजनीश साहिल (पैरवी) व शबाना आज़मी (सत्यकाम जन कल्याण समिति) ने बताया कि सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 2018 से 2021 तक के शिक्षा सत्रों में छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा, बिछुआ, छिंदवाड़ा, हर्रई, जुन्नारदेव, मोहखेड़, सौसर, तामिया, चौराई व परासिया विकासखण्ड में कुल…









