बदलाव की शुरुआत परिवार से करनी होगी, रहना होगा अधिकारों के प्रति जागरूक
जेण्डर, गैर-बराबरी और कानूनी ढांचा पर कार्यशाला 40 से अधिक ग्रामीण किशोरियों व महिलाओं में जेण्डर की समझ बढ़ाने और गैर बराबरी व कानूनी अधिकारों पर प्रशिक्षण के लिए पैरवी, नई दिल्ली और सत्यकाम जन कल्याण समिति, छिंदवाड़ा द्वारा 01 अगस्त 2023 को होटल शानू, छिंदवाड़ा में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में 'जेण्डर; दृष्टिकोण निर्माण' पर बोलते हुए पैरवी, नई दिल्ली के रजनीश साहिल ने कहा कि हम सदियों से मनुष्य को महिला और पुरुष में बांटकर देखने के आदी रहे हैं। संबंध हों या कार्य उन्हें हमने महिला और पुरुष के भेद में बांट रखा है। इन्ही धारणाओं के कारण महिला, पुरुष व अन्य पहचानों के बीच भेदभाव और गैर-बराबरी की व्यवस्था का अस्तित्व बना है और किसी अलग पहचान, व्यवस्था को स्वीकार करना मुश्किल…









